पीलीभीत, अप्रैल 26 -- बीसलपुर। आसमान से सूर्य की बरस रही तपिश के कारण लोगों में बीमारियां बढ़ती जा रही हैं। अस्पताल में मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। तो वहीं अस्पताल जाने वाले मरीजों को न तो बैठने की सुविधा है। न ही उनका सही से इलाज किया जा रहा है। बीसलपुर में पिछले काफी दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी व गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हो चुके हैं। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सरकारी अस्पताल में जो भी मरीज जाता है तो उसे बैठने के लिए अस्पताल की फर्श मिलती है। हैरत की बात यह है कि महिला व पुरूष वार्ड बने हुए हैं, लेकिन मरीजों को एक बेड पर बैठाकर बोतले चढ़ाई जा रही हैं। यह भी पढ़ें- मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में पानी के लिए हाहाकार महिला व पुरूष मरीज को एक ही बैड पर बैठा दिया जाता है और बेड पर न तो चादर दिखाई देती है और न...