गोरखपुर, फरवरी 12 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता सिकरीगंज इलाके में शादी समारोह में डीजे पर डांस का विवाद इस कदर गहरा गया कि मनबढ़ों ने बेरहमी से पीटकर एक युवक की जान ले ली। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि उस वीडियो में लोगों की बर्बरता नजर आ रही है। युवक के नीचे जमीन पर गिरते ही कई लोग उसे लाठी-डंडे से पीट रहे थे तो कुछ युवक लात-घूंसों से मारते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग बचाने की कोशिश भी कर रहे हैं लेकिन उनकी कोशिश गुस्से के आगे बेकार साबित हुई और युवक की इस कदर पिटाई की गई कि उसकी मौत हो गई। मृतक मुनीब अपने भाई के ससुराल शादी समारोह में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि कुछ लोग रात ग्यारह बजे भी डीजे को बंद नहीं करने दे रहे थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.