जमीन पर निर्माण रोकने पर हमला, मुकदमा
बदायूं, जून 18 -- बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी अजयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मृतक चाचा प्रभाशंकर की जमीन उनकी बेटी ममता को दी गई थी। आरोप है कि हरचरन उर्फ सुरेशपाल सिंह, अरविंद कुमार, विपिन कुमार और रजनी उस जमीन पर जबरन निर्माण करा रहे थे। ममता ने निर्माण रोकने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बचाने पहुंचे अजयपाल सिंह पर लाठी, डंडा, सरिया और फावड़े से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए पवन कुमार को भी चोट पहुंचाई गई। आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- जमीन पर निर्माण रोकने पर हमला, चार लोगों पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.