जमीन पर जबरन बोरिंग कराने, मारपीट और धमकी का आरोप; थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन
लातेहार, जून 14 -- थाना प्रभारी को सौंपा आवेदन लातेहार प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के सासंग गांव निवासी करीम हजाम ने ओरिएंटल कंपनी के मुंशी व मैनेजर इमरान खान एवं अन्य लोगों पर उनकी जमीन पर बिना सहमति के बोरिंग कराने, मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी को ज्ञापन आवेदन कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में करीम हजाम ने बताया कि करीब 15 दिन पूर्व ओरिएंटल कंपनी के मुंशी इमरान खान ने उनके पुत्र अफताब हजाम को पैसों का लालच देकर उनकी जमीन पर बिना अनुमति बोरिंग और ड्रिलिंग का कार्य करा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बाद उनके दूसरे पुत्र महताब हजाम को भी बरगलाकर जमीन पर पुनः बोरिंग कराने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- दूसरे पेज की लीड: कोतरे-बसंतपुर कोल परियोजना प्रभावितों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा 13 सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.