फतेहपुर, मार्च 15 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामेश्वर सिंह ने शनिवार खागा एसडीएम को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि घर के सामने ग्राम समाज की जमीन पड़ी थी जिसमें गांव के कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। जिसमें कोर्ट में मुकदमा भी दायर कर दिया है। जिसमें अगली सुनवाई की तारीख तय है। बावजूद आरोपी स्थानीय पुलिस की सह पर निर्माण कर रहे हैं। थाना प्रभारी सत्यदेव गौतम ने बताया मामले में लेखपाल अगर काम रुकवाने को आते हैं तो पुलिस जाकर काम रुकवाएगी बिना कोई स्टे आदेश कैसे काम रोका जाए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...