गुड़गांव, मई 14 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद के वार्ड 10 गांव कोठडा में जमीन में चार दीवारी करने को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हुआ। झगड़े में घायल व्यक्ति ने आरोपियों पर चाकू व डंडों से हमला करने और अवैध हथियार दिखाने का आरोप लगाया है। सोहना शहर थाना पुलिस ने रायपुर निवासी पिता-पुत्र समेत चार नामजद व चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव कोठडा निवासी सिराजू ने शहर थाना पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उसका एक 80 वर्गगज का प्लाट कोठड़ा में है। जिसकी वह ईंटो से चार दीवारी कर रहे है। शनिवार को रायपुर निवासी भोला, याहुद, भोला का लड़का नासिर हारुण उसके प्लाट पर आए और प्लाट के कागजात मांगने लगे। उसने भोला व अन्य जमीन के कागजात देने के लिए अपने घर पर जाने लगा। तभी उसके पास नासिर ने फोन करते हुए प्लाट पर दोबारा आने पर पैरो को तोड़ दू...