जमीन पर घर निर्माण के दौरान मारपीट महिला समेत परिवार के लोग घायल
रामगढ़, मई 23 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। शहर के लोहार टोला स्थित काली मंदिर के पीछे जमीन पर घर निर्माण को लेकर हुए विवाद में एक महिला समेत उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीणा देवी 50 वर्ष पति राजेंद्र राम निवासी लोहार टोला ने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ कांड दर्ज किया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 20 मई की सुबह करीब छह बजे बीगा देवी अपनी जमीन पर मकान निर्माण के लिए सामग्री गिरवा रही थीं। इसी दौरान पड़ोसी रोबिन सिंह, विनोद सिंह, कांतू सिंह, पदम सिंह, चिंटू सिंह, गोलू सिंह, छोटे सिंह और इस्टू सिंह वहां पहुंचे और कथित तौर पर रंगदारी की मांग करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपियों ने वीणा देवी, उनके पति राजेंद्र राम, पुत्र उज्ज्वल राम और बहू पून...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.