नई दिल्ली, जुलाई 10 -- बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बीते रोज यानी गुरुवार शाम मुंबई में एक्टर-डांसर राघव जुयाल के जन्मदिन की पार्टी में शामिल हुए। ऐसे में राघव की पार्टी से निकलने के बाद आर्यन खान को फैंस और पैपराजी ने घेर लिया। पैपराजी उन्हें कैमरे में कैद करने की होड में थे तो वहीं आर्यन को देखकर फैंस एक ओवर एक्साइटेड। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसे देखकर फैंस परेशान हो गए हैं। एक फैन ने ऐसी हरकत की, जिससे आर्यन भी शॉक्ड हो गए।फैंस की भीड़ में फंसे आर्यन दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो क्लिप में आर्यन खान अपनी कार की ओर जाते हुए दिख रहे हैं, जबकि उन्हें देखने के लिए बेताब लोगों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर रखा है। आर्यन इस दौरान बॉडीगार्ड से घिरे हुए थे। इसके बावजूद आर्यन फैंस और फोटोग्राफरों की भीड़ ...