हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 12 -- यूपी के गोरखपुर में सिकरीगंज क्षेत्र के हरिजनपुर गांव में मंगलवार की रात डीजे पर डांस को लेकर विवाद में मनबढ़ों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। इलाज के दौरान बुधवार सुबह युवक की मौत हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि 'हिन्दुस्तान' वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने थाने का घेराव किया। पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है। सहजनवा थाना क्षेत्र के चिरईयाढाड़ गांव के मुनीब चौहान (19) की बहन सरोजा देवी ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 10 फरवरी को उसके भाई अनिल की साली की शादी हरिजनपुर में थी। दूसरा भाई मुनीब शादी में शामिल होने गया था। रात करीब 10 बजे डीजे पर डांस को लेकर कुछ युवकों से मुनीब का विवाद हो गया। सत्येंद...