बगहा, जनवरी 29 -- पिपरासी। स्थानीय थानाक्षेत्र के सौरहा पंचायत स्थित भिलोरवा टोला गांव में बुधवार को गैर मजरूआ जमीन पर कब्जे को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। इसमें एक की नाजुक स्थिति को देखते हुए अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज बेतिया रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भिलोरवा टोला गांव से सटे दो कण्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट हुआ था। थानाध्यक्ष राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम पक्ष से मोहन साहनी और द्वितीय पक्ष से किसनावती देवी ने आवेदन दिया है। इसमें जमीन पर जबरन कब्जा की बात है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...