जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद में महिला सभासद की पिटाई, चार घायल
रायबरेली, जून 9 -- अमावां (रायबरेली) संवाददाता। रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में सभासद समेत चार लोग घायल हो गए। सभासद पर हुए हमले की खबर से अन्य वार्डों के भी कई सभासद लामबंद हो गए। थाने पहुंचे सभासदों ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन सुरु कर दिया। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेज कर जांच पड़तालशुरू कर दी है। ग्रामीणों नेबताया मिल एरिया थाना क्षेत्र के चक धौरहरा निवासी वार्ड नंबर 5 की सभासद सुनीता पाल पत्नी राम सजीवन व गांव निवासी आलोक सिंह दोनों ही पक्षों का गांव के पास की नजूल की जमीन पर सालों से कब्जा चला आ रहा है। दोनों ही पक्ष उक्त जमीन को पूरी तरह अपने कब्जे में लेना चाहते हैं। इसी कब्जेदारी के विवाद को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.