अयोध्या, फरवरी 16 -- अयोध्या संवाददाता। अयोध्या कोतवाली के सरेठी गांव में जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ। मामले में एक ही परिवार के चार को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में दीप नरायन पुत्र साहबदीन निवासी शिवराज का पुरवा मौजा सरेठी कोतवाली अयोध्या का कहना है कि ग्राम पंचायत ने उनके पिता के नाम वर्ष 1996 में एक विस्वा पक्का भूमि का आवसीय आवंटन किया था। जिस पर पक्की दिवार खडी कर और उसपर छप्पर रखकर परिवार रह रहा है। गांव के ही मुनेश्वर को भी उसी गाटे में ही एक विस्वा भूमि का आवंटन हुआ था। आरोप है कि लेखापाल से बताई गई चौहद्दी के बजाय विपक्षी उनकी भूमि पर कब्जा कर रह है। इसी के तहत अपने पुत्रों रामकुमार व विजय कुमार,पुत्रबधु सावित्री तथा चार-पांच अन्य...