हरदोई, अप्रैल 3 -- सुरसा। थाना क्षेत्र के रामपुर मजरा उमरापुर गांव में जमीन पर झोपड़ी रखने को लेकर विवाद के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित रामकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही संतोष, उसकी पत्नी सुमित्रा व पुत्र सागरपाल उनकी जमीन पर झोपड़ी रख रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी आरोपियों ने लात-घूंसों और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित को गंभीर चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि वह चोटों का इलाज कराने के बाद अब थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शेष जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...