फिरोजाबाद, अप्रैल 11 -- शिकोहाबाद के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी में महिला ने जमीन पर कब्जे को लेकर अपने कमरे में फांसी लगा ली। महिला की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिवानी (30) पत्नी मनीष निवासी आवास विकास कॉलोनी अपने पति के साथ आवास विकास में किराए के मकान में रहती थी। शनिवार का महिला का पति फिरोजाबाद में काम करने के लिए गया था। महिला, उसका बेटा कार्तिक घर में था। पति के जाने के बाद महिला ने कमरे में जाकर फांसी के फंदे पर झूल गई। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।बेटे ने अपनी मां को फंदे पर झूलता देखा तो उसने अपने नाना के साथ ही पिता को फोन पर घटना की सूचना दी। पति ने पत्नी को फंदे पर झूलता देखकर उसकी चीख निकल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.