जमीन पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग, चार गंभीर
शाहजहांपुर, मई 16 -- शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र के प्रीतमपुर में शनिवार शाम पांच बजे भूमि पर कब्जे को लेकर कई राउंड फायरिंग की गई। फायरिंग में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रीतमपुर निवासी पिंटू और रिश्तेदार रमेशुर के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। जमीन पर पिंटू का कब्जा है और खेत में उड़द और मूंग की फसल लगी है। शनिवार शाम अचानक ट्रैक्टर लेकर रमेशुर खेत लगा। जानकारी मिलने पर पिंटू के परिवार के लोग खेत पर पहुंच गए। पहले से रमेशुर के पास मौजूद हथियार से फायरिंग कर दी गई। पिंटू पक्ष के चार लोगों को पैर, पेट और हाथ में गोली लग गई। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे को लेकर दिनदहाड़े कई राउंड फायरिंग, चार गंभीर सूचना पर पुलिस तो आरोपी पक्ष भाग निकला। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.