बगहा, अप्रैल 20 -- योगापट्टी एक संवाददाता। नवलपुर थाना क्षेत्र के सिसवा बैरागी पंचायत के शानी बरवा गांव में श्री राम-जानकी मंदिर के सामने स्थित भूमि पर कब्जे को ले हुए विवाद के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सूचना मिली की नवलपुर से चटकल जाने वाली सड़क में शानी बरवा के समीप जमीन पर कब्जा को ले दो पक्षों में विवाद हुआ है। वे मौके पर पहुंचे तो मालूम चला कि 30-40 वर्ष से मंदिर व रोड के बीच में खाली जमीन पर मंदिर के सदस्यों ने 7-8 दिन पहले मिट्टी भरकर समतल कर दिया था। बाबा साहेब जयंती के दिन 27 लोगों ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ उक्त जमीन पर बाबा साहेब की जयंती से संबंधित पोस्टर व खंभा लगा अतिक्रमण कर लिया।जिसको लेकर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और मामले का विरोध किया। जिसको लेकर दोनों गुटो में तनाव ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.