गोरखपुर, जून 11 -- कैँपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अलगटपुर गांव के मउहारी टोला में जमीन पर कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर महिला समेत तीन लोगों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संध्या कुमारी ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोग उनके घर के पीछे स्थित जमीन पर जबरन मड़ई डालकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपितों ने लाठी-डंडे और कुदाल से हमला कर दिया, जिससे संध्या, उनकी मां कौशिल्या और भाभी सुनीता घायल हो गईं। शोर सुनकर ग्रामीण जुटे तो आरोपी फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...