गिरडीह, जून 25 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ अंचल क्षेत्र के श्यामसिंग नावाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव निवासी सुदामा प्रसाद वर्मा, पिता हुरो महतो ने जमुआ सीओ को आवेदन देकर अपनी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। आवेदन में सुदामा ने बताया है कि उनके पिता हुरो महतो को तत्कालीन जमींदार के द्वारा हुकूमनामा के माध्यम से मौजा श्यामसिंग नावाडीह थाना जमुआ 38 डिसमिल जमीन प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि उक्त जमीन का उल्लेख तत्कालीन जमींदार बीबी बरहनी बेगम गादी लताकी द्वारा कंपेंसेशन केस संख्या 89/55-56 के क्रमांक 50 में दर्ज है।उन्होंने बताया कि 31 मई 2026 की सुबह करीब छह बजे गांव के ही 30-35 लोगों के साथ हरवे-हथियार से लैस होकर उ...