प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 27 -- लालगंज। चौखड़ (देवापुर) निवासी रामप्रताप वर्मा ने डीएम से की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि 26 जनवरी को सुबह करीब 11 बजे गांव के ही आरोपी पीड़ित की भूमिधरी जमीन पर व उसके पास स्थित सुरक्षित जमीन पर दीवार बनाकर कब्जा करने लगे। विरोध करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मारपीट की धमकी देने लगे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग निकले। पुलिस के लौटते ही फिर से निर्माण कार्य शुरू कर दिया। पीड़ित ने डीएम से शिकायत कर जमीन पर अवैध कब्जे को रोके जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.