जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो भाइयों को पीटा, चार पर केस
बस्ती, मई 17 -- बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया थानाक्षेत्र के हाही में आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे के विरोध को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इसी गांव के रहने वाले हरिओम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उनकी आबादी की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करना चाहा, जिसका विरोध किया। इसी बात को लेकर विपक्षियों ने उनके भाई राजकुमार व संजय को अपशब्द कहते हुए प्राणघातक चोट पहुंचाई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने इसी गांव के रहने वाले आरोपित महंथ, भरत, शिवसागर और उत्सव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर चाकू व राड से मारापीटा, चार पर मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.