बाराबंकी, दिसम्बर 18 -- बाराबंकी। लाेनीकटरा थाना के इलियासपुर गांव में जमीन पर कब्जा व निर्माण का विराेध करने पर विपक्षी ने दंपत्ति और उनके बेटे को पीट दिया। पीड़ित ने आरोपियों पर केस दर्ज कराया है। इलियासपुर गांव निवासी हरिद्वार पुत्र ननमऊ गौतम ने बताया कि गांव के ही उनके पड़ोसी रमेश, संतोष, दिनेश, शिवम आदि से जमीन का विवाद है। विपक्षी ने इस विवादित जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य भी कराया। जानकारी होने पर 16 दिसंबर की रात उसने विपक्षी से इस संबंध में पूछा तो वह सभी घर पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर विपक्षी ने उसे उसकी पत्नी व बेटे को पीट दिया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर बीच बचाव कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...