भभुआ, मई 21 -- (पेज तीन) भभुआ। नगर थाना क्षेत्र के अकरी गांव स्थित बधार में सिलिंग की जमीन का पर्चा मिलने का दावा करते हुए दर्जनों लोग गुरुवार को उसपर कब्जा करने पहुंचे। उनका कहना था कि उनलोगो को सिलिंग की जमीन का पर्चा मिला है। सर्वे करने वालों का कहना था कि जमीन पर जिसका कब्जा रहेगा, उसी का नाम चढ़ेगा। अखलासपुर के मुरारी सिंह व नथुनी सिंह की जमीन अकरी में हैं। सूचना पर एसडीओ अमित कुमार, सीओ पुरुषोतम कुमार, नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में गए पुलिस बल ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर वहां से हटाया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों से दस्तावेज की मांग की। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षो से दिए गए दस्तावेजों का सत्यापन कर निर्णय लिया जाएगा।

साइबर अपराध पर नियंत्रण हि.प्र. साइबर डीएसपी नीतु सिंह ने योगदान किया भभुआ। नवागत साइबर डीएसपी नीतु स...