प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 13 -- लालगंज। इलाके के पूरे पितंबर (मोठिन) निवासी सुरेश चंद्र धुरिया को पुलिस ने शनिवार को सुबह उसके घर के पास स्थित बाग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सुरेश चंद्र पर गांव में ही 31 मई को जेसीबी से महिला का घर गिराकर कब्जा करने और मारपीट के आरोप में गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। आरोपित मुकदमे के बाद फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था। शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में एक आरोपी रामकृष्ण दुबे उर्फ पंडित दुबे को पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों की अभी पुलिस तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...