जहानाबाद, जून 10 -- कुर्था, निज संवाददाता। धमौल पंचायत के चिरारी बिगहा गांव के महादलित परिवारों ने वासगीत पर्चे के अनुसार जमीन पर कब्ज़ा दिलाने को लेकर कुर्था अंचल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वर्ष 2013 में चिरारी विगहा गांव के 14 महादलित परिवारों को भूमि बंदोबस्ती परवाना मिला था, लेकिन आज तक उन 14 परिवारों को जमीन दखल कब्जा नहीं कराया गया है। कुर्था अंचल कार्यालय में बार - बार आवेदन देने के बावजूद भी इस पर कोई कार्रवाई नहीं किये जाने से सभी नाराज थे। सभी ने मापी के लिए ऑनलाइन आवेदन भी किया है। बावजूद इसके टाल मटोल किया जा रहा है। इस मामले पर भाकपा- माले के जिला कमिटी सदस्य व पूर्व मुखिया अवधेश यादव ने कहा कि हमलोग संघर्ष करके गरीबों को जमीन दिलाए हैं और आगे भी संघर्ष कर के ही चिरारी बिगहा महादलित परिवारों को जमीन दिलाऊंगा। यह भी पढ़ें- जमी...