नई दिल्ली, मार्च 6 -- Rahul Gandhi: पश्चिम एशिया में जारी जंग को लेकर लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि भले ही पश्चिम एशिया की यह जंग ऊपर से ईरान बनाम अमेरिका और इजरायल की लग रही हो, लेकिन असल में इसके पीछे अमेरिका, चीन और रूस जैसी महाशक्तियों का टकराव है। गौरतलब है कि पिछले 6 दिनों से ईरान और अमेरिका, इजरायल के बीच में जंग जारी है। इसमें हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। राहुल ने केरल के इदुक्की में एक कार्यक्रम के दौरान एक युवा के सवाल का जवाब देते हुए खाड़ी क्षेत्र की जंग पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, "भले ही ऊपर से यह आपको, इजरायल और ईरान के बीच का युद्ध लगता हो, लेकिन असल में यह अमेरिका, चीन और रूस के बीच का संघर्ष है। यह संघर्ष ईरान, यूक्रेन और अन्य जगहों पर हो रहा है, लेकिन असली टकराव यह है कि...