पीलीभीत, जून 24 -- पूरनपुर। नगर पंचायत कलीनगर के वार्ड संख्या चार निवासी घासीराम पुत्र कल्याण ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर अपनी भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई कराने और कब्जा हटवाने की मांग की है। घासीराम का कहना है कि गांव चित्तरपुर स्थित भूमि में वह सहखातेदार के रूप में दर्ज हैं और संबंधित गाटा संख्या की भूमि में उनका अंश भी है। भूमि के गाटा और अपना खाता अलग कराने के लिए उन्होंने न्यायालय में वाद दायर कर रखा है, जो विचाराधीन है। आरोप है कि सह-खातेदार उनकी कब्जे वाली भूमि पर जबरन निर्माण कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं। विरोध करने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। ग्रामीण ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर अवैध...