मेरठ, जून 4 -- सरूरपुर थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्ताननगर निवासी किसान ने अपनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता यामीन पुत्र खुर्शेद का आरोप है कि वह खसरा संख्या 985 और 983 की भूमि का सहखातेदार है। आरोप है कि पड़ोसी खेत मालिकों ने उसकी करीब 1200 वर्गमीटर भूमि पर कब्जा कर उसे अपनी कृषि भूमि में शामिल कर लिया है। साथ ही वहां बिना अनुमति निर्माण कार्य भी कराया जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर विवाद की स्थिति बन जाती है, जिससे शांति भंग होने की आशंका है। मामले में अवैध कब्जा रोकने और आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। मामले को लेकर प्रशासन ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...