गोपालगंज, दिसम्बर 17 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता । पंचदेवरी प्रखंड के इंदर पट्टी गांव में आम गैरमजरुआ जमीन पर अतिक्रमण कर गांव का सार्वजनिक रास्ता बंद किए जाने की शिकायत सीओ से की गई है। गांव के जयनारायण भगत, छोटेलाल प्रजापति, शम्भू सिंह सहित कई ग्रामीणों ने अपने ही गांव के प्रभुनाथ गोड़ एवं हदीस अंसारी पर अवैध रूप से रास्ता रोकने का आरोप लगाया है। सीओ तरुण कुमार रंजन ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जाएगी और आम गैरमजरुआ जमीन पर यदि अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए रास्ता मुक्त कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...