फिरोजाबाद, जून 12 -- थाना खैरगढ़ क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा परेशान हैं। उसकी ही पुत्रवधू एवं नाती ने जमीन अपने नाम कराने के लिए उसके साथ मारपीट की। लालई निवासी गंगा देवी के पति का देहात पांच महीने पहले हो गया है। गंगा देवी के चार लड़के हैं। इनमें से एक लड़के की मौत हो गई है। आरोप है कि गंगा देवी की पुत्रवधु उर्मिला, कैला देवी एवं नाती हरेंद्र उसके पास आए तथा जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बनाया। विधवा द्वारा जब इसका विरोध किया तो आरोपयों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। शोर शराबा सुनकर गंगा देवी के परिजन आए तो उन्हें देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। यह भी पढ़ें- जमीन नाम कराने के लिए विधवा से मारपीट पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...