सहरसा, अप्रैल 28 -- सहरसा। सदर थाना क्षेत्र के पुरब बाजार निवासी ब्रह्मदेव भगत ने तीन नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ रंगदारी मांगने और हत्या की धमकी देने का शिकायत किया है। उन्होंने बताया कि चार बाइक पर आठ व्यक्ति आया और हथमंडल स्थित जमीन केवाला करने की धमकी दिया। जिससे मना करने पर पांच लाख रूपये की रंगदारी मांगा और जान से मारने की धमकी दिया। धमकी देने की मामला सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। पीड़ित ने आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित के आवेदन पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- झगड़ा कर जान से मारने की दी धमकी यह भी पढ़ें- घर के सामने गुमटी लगाने से परेशान व्यक्ति ने पीएम को लिखा पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...