मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, विशेष संवाददाता। जिने की नौ पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के निर्माण में पेच फंस गया है। बार-बार अनुरोध के बावजूद प्रखंड विकास अधिकारी निर्माण के लिए न जमीन दे रहे न जमीन उपलब्ध नहीं होने का प्रमाण पत्र दे रहे हैं। पंचायतीराज विभाग ने प्रखंड विकास अधिकारियों के रवैये पर नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट के लिए दो दिन की मोहलत दी है। यह भी पढ़ें- खेल मैदानों की धीमी प्रगति पर पांच पीओ से मांगा स्पष्टीकरणनिर्माण की स्थिति जिले के पूर्वी अनुमंडल के औराई प्रखंड के नया गांव, मीनापुर के रघई, मुरौल के हरसिंगपुर लौतन और मुशहरी के शेरपुर में पंचायत सरकार भवन का निर्माण होना है। वहीं, पश्चिमी अनुमंडल के कांटी के सदातपुर, कुढ़नी के लदौरा व बलौर डीह, पारू के मंगुरूहियां, जैमल डुमरी व फतेहाबाद, सरैया के चकना और साहेबगंज के रू...