नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा। सुरक्षा रियलटी वैसे तो 1339 करोड़ का भुगतान करेगी, लेकिन इनमें सिर्फ एक्सप्रेसवे में जमीन देने वाले किसानों को कुल 591 करोड़ रुपये बांटे जाने हैं। शेष मुआवजा एलएफडी, सर्विस रोड इंटरचेंज और अन्य फैसलिटी के लिए दी गई जमीन का दिया जाना है। फिलहाल प्राप्त हुए 53 करोड़ जगनपुर अफजलपुर, दनकौर, निलौनी शाहपुर, मिर्जापुर, सलारपुर, अच्छेजा बुजुर्ग गांव के 340 किसानों को दिया जाएगा। एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि किसानों की सूची प्रकाशित करा दी गई है। यदि किसी को आपत्ति है तो दर्ज करा सकता है। इसके बाद गांव-गांव जाकर मुआवजा वितरण करेंगे। यह भी पढ़ें- यमुना एक्सप्रेसवे से प्रभावित लोगों को जल्द मुआवजा मिलेगा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...