प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के मीरा भवन निवासी सोमनाथ ने पंकज सिंह पर धोखाधड़ी कर 32 लाख रुपये ठगने का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि पंकज सिंह ने सोमनाथ से 64 लाख रुपये में जमीन का बैनामा लिया। 32 लाख रुपये नकद देने के बाद 32 लाख का चेक दे दिया था। बाद में चेक का बैंक से भुगतान नहीं हो सका। एक अन्य मामले में शहर के ही देवकली निवासी सेवालाल सरोज ने अंतू थाना क्षेत्र के आशापुर भटान निवासी पंकज यादव से लखनऊ में जमीन लेने के लिए सौदा तय किया था। पंकज ने छह लाख रुपये लेने के बाद जमीन नहीं दी। रुपये लेने से पहले पंकज ने सेवालाल को एक चेक दिया था। उसे चेक पर बैंक से भुगतान नहीं हो सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...