लखनऊ, फरवरी 11 -- लखनऊ-रायबरेली मुख्य मार्ग पर जमीन दिलाने का झांसा देकर ठगों ने दो सैन्यकर्मियों ठग लिया। आरोपी ने रुपये लेने के बाद दोनों को मुख्य मार्ग से डेढ़ किमी अंदर की जमीन की रजिस्ट्री कर दी। कब्जा देने में आनाकानी करने लगा। इस पर सैन्यकर्मियों ने पड़ताल की तो उन्हें ठगी का पता चला। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने फर्जी मामला दर्ज कराकर नौकरी खाने की धमकी दी। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के आदेश पर निगोहां पुलिस ने दो रिपोर्ट दर्ज की हैं। मूल रूप से वाराणसी निवासी सैन्यकर्मी राजन पाल दिल्ली में तैनात हैं। वह लखनऊ में एक प्लॉट खरीदने के लिए इच्छुक थे। उन्होंने वर्ष 2024 में निगोहां के ग्राम दखिनाशेखपुर निवासी विकास तिवारी से संपर्क हुआ। आरोपी ने लखनऊ-रायबरेली मुख्य मार्ग के बगल की एक जमीन दिखाई। पसंद आने पर पीड़ित ने 1640 वर्गफीट प्लॉट...