गुमला, अप्रैल 3 -- गुमला, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के पालकोट रोड सरनाटोली निवासी अरुण बाड़ा ने गुमला थाना में शांति नगर निवासी अनिल उरांव और पाल उरांव के खिलाफ जमीन दिलाने के नाम पर ठगी 5 लाख और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। दिए आवेदन के अनुसार अरुण ने बताया कि दोनों आरोपी जमीन दिलाने का झांसा दिया और रजिस्ट्री कराने के नाम पर उनसे कुल पांच लाख रुपये ले लिए। पैसा लेने के बाद भी न तो जमीन की रजिस्ट्री कराई गई और न ही राशि वापस की गई। काफी समय बीत जाने के बाद जब रकम वापस मांगी, तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि लगातार दबाव बनाने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इससे वह और उनका परिवार भयभीत हैं। मामले को लेकर उन्होंने गुमला थाना में लिखित श...