सहारनपुर, मार्च 1 -- बेहट। सहारनपुर में 500 वर्ग गज का प्लाट दिलवाने के नाम पर पांच लोगों ने एक व्यक्ति से 47.50 लाख ठग लिए। आरोप है, कि आरोपियों ने उसे पैसे वापस देने के बहाने बेहट तहसील बुलाया और उसे जंगल में ले जाकर बेरहमी से पीटा और धमकी दी कि अगर दोबारा पैसे वापस मांगे तो उसे परिवार सहित जान से मार देंगे। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली बेहट में न्यायालय के आदेश पर दर्ज मुकदमे में पीड़ित मोहम्मद अकबर ने बताया कि उसे कुछ जमीन खरीदनी थी। आरोपी अशरफ व अजमल उसके पास आए और कहने लगे कि सहारनपुर बेहट अड्डे के पास स्थित अमन विहार कालोनी में उनकी 500 वर्ग गज का प्लाट है। उन्होंने उसे जमीन दिखाई और 47.50 लाख में सौदा तय हो गया। कुछ दिन बाद उसने अशरफ के खाते में तीन लाख, नईम के खाते में 2.50 लाख, ओर अशरफ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.