गोरखपुर, अप्रैल 22 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र में जमीन दिलाने के नाम पर 44 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया। आरोपित ने खुद को पिछड़ी जाति का बताकर जमीन के बदले रुपये ले लिए, फिर बैनामा करने की बात सामने आने पर अनुसूचित जाति का बताकर रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसएसपी से की। गुलरिहा पुलिस ने चार नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी दिग्विजय सिंह, जो शाहपुर क्षेत्र के असुरन स्थित राधिका कॉम्प्लेक्स में किराए के मकान में रहते हैं। वह धर्मक बिल्डर्स एंड कॉलोनाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के निदेशक हैं। यह भी पढ़ें- फर्जी खनन टेंडर दिखाकर 1.26 करोड़ की ठगी व्यवसाय के लिए वह मेडिकल कॉलेज के आसपास जमीन तलाश रहे थे। इसी दौरान वर्ष 2018 मे...