बस्ती, जून 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। जमीन दिलाने के नाम पर 3.90 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। प्रकरण में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर कोतवाली क्षेत्र नलकूप कॉलोनी कंपनीबाग निवासी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने शिकायती-पत्र में आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उनसे जमीन लिखवाने की बात की और इसके नाम पर तीन लाख 90 हजार रुपया ले लिया, पैसा लेने के बाद जमीन भी नहीं दी। जमीन नहीं मिलने पर पैसा वापस मांगा तो भड़क गए और जान से मारने की धमकी देने लगे। कोतवाल मोतीचंद राजभर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी सुशील कुमार मिश्र और कुणाल मिश्र निवासीगण बसिया थाना पुरानी बस्ती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच एसआई अजय सिंह को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...