महाराजगंज, फरवरी 23 -- महराजगंज, निज संवाददाता। महराजगंज शहर के एक मेडिकल स्टोर संचालक से आवासीय जमीन दिलाने के नाम पर 21.03 लाख रुपये की ठगी करने व पैसा मांगने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मेडिकल स्टोर के संचालक शहर के शास्त्रीनगर वार्ड निवासी अनुराग जायसवाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूद्रापुर उर्फ रूदलापुर निवासी विनोद सिंह यादव नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी के प्रबंधक व निदेशक है। वह पिछले कई वर्षों से दुकान पर आता-जाता था। इसी जान-पहचान का लाभ उठाकर उसने वर्ष 2023 से शहर में आवासीय जमीन दिलाने का झांसा दिया। आरोप है कि अलग-अलग तिथियों में अनुराग, उसके भाइयों व भाई की पत्नी से कुल 21 लाख ...