जमीन दिलाने के नाम पर 11.5 लाख की ठगी
प्रयागराज, जून 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। कसारी-मसारी निवासी रेशमा ने जमीन दिलाने के नाम पर साढ़े 11 लाख रुपये की ठगी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।रेशमा की तहरीर के अनुसार बक्शी मोढ़ा रोड स्थित जमीन बेचने का झांसा देकर अतीक अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद खालिद, मोहम्मद अकरम और मोहम्मद अशरफ ने मिलकर उससे करीब साढ़े नौ लाख रुपये ऑनलाइन तथा दो लाख रुपये नकद ले लिए। रजिस्ट्री कराने के नाम पर पौने चार लाख रुपये का आरटीजीएस भी कराया गया, लेकिन तय तारीख पर न तो जमीन मालिक और न ही गवाह रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। पीड़िता के मुताबिक उसने अपने पैसे वापस मांगे तो एक आरोपी और उसके बेटे ने गालीगलौज व मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.