प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 14 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के बलीपुर विवेक नगर निवासी मोतीलाल की पत्नी विमला देवी ने अपने परिचित पट्टी कोतवाली के डेढुआ निवासी जोगेंद्र मौर्य से शहर में जमीन दिलाने को कहा था। कुछ दिन बाद जोगेंद्र ने जमीन दिलाने के बहाने विमला से डेढ़ लाख रुपये बयाना लिया। बाद में वह लापता हो गया। आठ जुलाई 2025 को मिला तो दो माह में रुपये वापस करने का लिखित आश्वासन दिया, इसके बाद फिर लापता हो गया। विमला देवी ने मामले में जोगिंदर मौर्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...