लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, संवाददाता। विभूतिखंड थाने में सैन्यकर्मी आलोक कुमार यादव ने दो लोगों के खिलाफ भूखंड के नाम पर ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।कृष्णानगर स्थित अलीनगर सुनहरा निवासी आलोक कुमार यादव भारतीय सेना में तैनात हैं। आलोक ने बताया कि उनकी मुलाकात हितेंद्र प्रताप सिंह यादव उर्फ आनंद से हुई। आनंद ने अपना बताते हुए एक भूखंड दिखाया। हितेंद्र ने 3000 वर्गफुट और 1500 वर्गफुट के दो भूखंड देने का वादा किया। आलोक ने अपने लिये 1500 वर्गफुट और अपने बहनोई के लिए 3000 वर्गफुट का सौदा तय किया। रेट तय होने के बाद उसने किस्तों में कुल 14,55,000 रुपये हितेंद्र के बताए गए खाते में जमा किए। एग्रीमेंट पेपर तैयार किया गया। समय से भूखंड न देने पर दबाव बनाया तो 11 लाख रुपये का चेक आरोपी ने दिए। जो बैंक में भुगतान के लिए लगाते ही बाउंस कर गया। न तो जमीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.