गोरखपुर, मार्च 15 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा क्षेत्र के एक व्यक्ति से जमीन दिलाने के नाम पर जालसाजों ने लाखों रुपये लेकर हड़प लिए। जमीन व रुपये नहीं मिलने पर पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। गुलरिहा पुलिस पांच नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। क्षेत्र के नाहरपुर निवासी मन्नू कुमार मद्धेशिया का आरोप है कि फुलवरिया स्थित जमीन दिलाने का झांसा देकर खुटहन खास निवासी राजेश निषाद ने चार भाइयों रामधारी सिंह को 7 लाख 75 हजार रुपये, कृष्णधारी को 2 लाख 50 हजार रुपये, जटाधारी को 1 लाख 33 हजार रुपये व शिवधारी को 88 हजार रुपये दिलवाए। कुल 12 लाख 46 हजार रुपये लेने के बाद आरोपितों ने जमीन का बैनामा नहीं किया और रुपये हड़प लिए। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...