नोएडा, जुलाई 22 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र की एक महिला ने जयपुर निवासी दो लोगों पर जमीन दिलाने के नाम पर 4.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-34 ए ब्लॉक निवासी डॉ. इंदु कौशिक ने पुलिस को बताया कि उनके छोटे भाई गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और अपने निर्णय स्वयं लेने में सक्षम नहीं हैं। वह नियमित रूप से उनके खर्च के लिए आर्थिक मदद करती हैं। वर्तमान में उनका भाई अपने परिचित संसार चंद दूबे और राजेश कुमार महलवाल, निवासी जयपुर (राजस्थान), के साथ रह रहा है। शिकायत के अनुसार, 29 जून को भाई ने फोन कर बताया कि दोनों परिचित उसके लिए जमीन खरीदने की व्यवस्था कर रहे हैं और इसके लिए 4.5 लाख रुपये की जरूरत है। भाई के कहने पर डॉ. कौशिक ने अपने एसबीआई खाते से यह र...