लखनऊ, नवम्बर 12 -- आवासीय टाउनशिप के लिए जमीन मुहैया कराने का झांसा देकर बिल्डर से 70 लाख रुपये ऐंठ लिए। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल के आदेश पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना क्षेत्र के फ्लिक्स स्क्वॉयर स्थित प्रीव्यू बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक बृजेश शर्मा के मुताबिक उनकी कंपनी एक आवासीय टाउनशिप विकसित करने की तैयारी में थी। इसी दौरान अगस्त 2022 में विकासनगर निवासी ब्रोकर मयंक भट्ट ने संपर्क किया। आरोपी ने उनकी मुलाकात चिनहट निवासी होम इंटरप्राइजेज के निदेशक उदय झिलू से करायी। बातचीत में ग्राम दुलारमऊ स्थित 61.41 एकड़ जमीन पर आवासीय टाउनशिप के लिए एक समझौता पत्र बनाया गया। एग्रीमेंट के तहत होम इंटरप्राइजेज को जमीन मुहैया करानी थी। एग्रीमेंट के बाद होम इंटरप्राइजेज के खाते में एक करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। ...