हाथरस, मार्च 9 -- जमीन दिलाने के नाम पर पांच लाख लिए,अब दे रहे धमकी -(A)आवास विकास कालोनी के व्यक्ति ने सिकंदाराराऊ के व्यक्ति को दिए थे पांच लाखजमीन न दिलाने पर पुलिस से शिकायत करने के बाद आरोपी ने दिया तीन लाख का चैकचैक लगाते ही हुआ बाउंस,शिकायत करने पर मारपीट व जातिसूचक शब्दों से किया अपमानितएसपी को दिए प्रार्थना पत्र के बाद अब आरोपी सहित पांच अज्ञात लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा सिकंदाराराऊ के एक युवक ने जमीन दिलाने के नाम पर शहर के आवास विकास कालोनी में रहने वाले व्यक्ति से पांच लाख रुपये ऐंठ लिए,लेकिन जमीन नहीं दिलाई। जब व्यक्ति ने अपनी रकम वापस मांगी तो उसे तीन लाख का चैक दे दिया गया। जोकि बाउंस हो गया,पीडित के साथ मारपीट के साथ गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के साथ जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। अब पीड़ित की तहरीर पर नामजद सह...