रांची, जुलाई 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। जमीन खरीद में कथित ठगी के शिकार हुए सब-जज नईम अंसारी ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर कर निचली अदालत से आरोपियों को मिली नियमित और अग्रिम जमानत का विरोध करते हुए याचिका दायर की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। याचिका में सब-जज नईम अंसारी ने आरोपी बबलू अंसारी को दी गई नियमित जमानत तथा सितारा खातून, नौशाद, शमशाद, सरफराज और सद्दाम को दी गई अग्रिम जमानत रद्द करने का आग्रह किया है। याचिका में कहा गया है कि निचली अदालत ने जमानत देते समय कानून में निर्धारित मानकों का समुचित पालन नहीं किया। यह भी पढ़ें- रांची में ED की बड़ी कार्रवाई, जमीन कारोबारी की 85 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच; क्या है वजह आरोपियों ने अपनी जमानत याचिकाओं में आपराधिक इतिहास की जा...