पीलीभीत, मार्च 5 -- पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव बैल्हा के रहने वाले दातार सिंह पुत्र लाल सिंह ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनकी कृषि भूमि पर मक्के की फसल खड़ी है। चार मार्च को लगभग एक दर्जन लोगों न उनकी फसल जोतकर कब्जे करने का प्रयास किया। दातार सिंह ने सूचना डायल 112 पुलिस को दी। इस पर सभी फरार हो गए। उन्होंने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...