गोपालगंज, मार्च 28 -- भोरे, एक संवाददाता। थाने के जिउत छापर गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में एक परिवार पर जानलेवा हमला करते हुए विवादित जमीन छोड़ने के लिए सात लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई। मामले को लेकर पीड़ित मोहन तिवारी ने अपने ही गांव के अरविंद ठाकुर, बृजेश ठाकुर, राजेश ठाकुर, सिल्टू ठाकुर, सुशील ठाकुर, अंकुर ठाकुर, मोहित ठाकुर, शांति देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उनकी खतियानी जमीन पर गांव के ही कुछ लोग जबरन निर्माण करा रहे हैं। इसको लेकर एसडीओ न्यायालय में मामला विचाराधीन है। 27 मार्च को पुलिस मौके पर पहुंचकर काम रोकने का आदेश देकर वापस लौट गई। पुलिस के जाते ही दूसरे पक्ष के लोग धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से लैस होकर उनके दरवाजे पर पहुंच गए और घर की खिड़कियां व दरवाजे तोड़ दिए। जाते समय आरोपियों ने जमी...