रांची, जनवरी 30 -- रांची के जमीन घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। बड़गाई अंचल के 8.46 एकड़ जमीन घोटाले से जुड़े मनी लाउंड्रिंग मामले में आरोपियों पर आरोप तय किया जाना है। मामले में हेमंत सोरेन की ओर से डिस्चार्ज याचिका दाखिल की गई है। दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर शुक्रवार को पीएमएलए कोर्ट में आंशिक सुनवाई की गई। आगे की सुनवाई के लिए अदालत ने 7 फरवरी की तारीख निर्धारित की है। हेमंत सोरेन ने मामले में अपने आपको निर्दोष बताते हुए 5 दिसंबर को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की है।मामले में 18 और आरोपी इसी मामले में आरोपी शेखर प्रसाद महतो समेत अन्य की डिस्चार्ज याचिका पर आंशिक बहस हुई। आगे की सुनवाई के लिए 11 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है। मामले में हेमंत सोरेन समेत 18 आरोपियों के खिलाफ ईडी ने चार्जशीट दाखिल कर रखी है। जिस पर अदालत ने संज्ञान...